Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ में बदमाशों ने युवक को पीटकर मोबाइल-नकदी लूटी: दूर खड़े...

लखनऊ में बदमाशों ने युवक को पीटकर मोबाइल-नकदी लूटी: दूर खड़े लोगों ने बनाया लूट का वीडियो, बुद्धेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहा था युवक – Lucknow News



लखनऊ के पारा इलाके में मंगलवार दोपहर बदमाशों ने दर्शन के लिए जा रहे युवक को बीच सड़क पर पीटकर लूट लिया। आरोपियों ने असलहा दिखाकर मोबाइल फोन, नकदी और बैग छीन लिया। घटना का वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

.

राजस्थान के चुरू जिले के लालगढ़ निवासी गोविंद शर्मा (22) गणेशगंज में अपने बड़े भाई के साथ किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने दोस्त मनीष के साथ स्कूटी से बुद्धेश्वर मंदिर दर्शन को जा रहे थे। जलालपुर फाटक के पास मंदिर का रास्ता पूछने के दौरान पांच अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

गोविंद ने बताया बदमाशों ने असलहा दिखाकर पीटना शुरू कर दिया और मोबाइल फोन, जेब में रखे दो हजार रुपए व बैग लूट लिया। शोर मचाने पर आरोपी असलहा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाने जाकर मामले की शिकायत की।

थाना प्रभारी पारा सुरेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments