Last Updated:
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. इंडस्ट्री को 65 साल से ज्यादा समय तक अपना अतुलनीय योगदान देने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
नई दिल्ली. धर्मेंद्र ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए. उनके कुछ किरदार तो लोगों के जहन में बस चुके हैं. आज यानी 25 मई को धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ पहलुओं के बारे में.

धर्मेंद्र ने अपने करियर में दमदार अंदाज और एक्शन इमेज के चलते खूब नाम कमाया. यही वजह है कि इंडस्ट्री में लोग उन्हें ही-मैन के नाम से भी पुकारते थे. अपने दौर में वह हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक रहे. एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और इमोशनल किरदार, हर रोल में उन्होंने दर्शकों का दिल जीता.

धर्मेंद्र भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं. उनके निभाए कई किरदार आज भी फैंस के जहन में बसे हैं. बॉलीवुड के हीमैन का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था. वह अपने 90वें जन्मदिन से कुछ हफ्ते पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2012 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था. अब करीब 14 साल बाद मरणोपरांत उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया है, जिसे उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी लेने पहुंचीं.

यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह में दिया गया.हेमा मालिनी के चेहरे पर अपने स्वर्गीय पति का गर्व साफ नजर आ रहा था. इस दौरान वह काफी भावुक भी नजर आ रही थीं. साथ ही उनकी बेटी अहाना देओल भी पिता को मिल रहे इस सम्मान देखकर काफी इमोशनल नजर आईं.

हेमा मालिनी ने इस दौरान कहा कि पूरा परिवार इस सम्मान से बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहा है.इस खास सम्मान को मिलने के बाद सनी देओल, बॉबी देओल समेत परिवार के सभी सदस्य काफी खुश हैं.

धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई बड़े सम्मान हासिल किए हैं. साल 1990 में उन्हें फिल्म घायल के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी धर्मेंद्र को सम्मानित किया गया था.

धर्मेंद्र आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने अतुलनीय योगदान की वजह से आज भी वह लोगों के जहन में जिंदा हैं. उन्होंने अपने करियर में हर एक्ट्रेस के साथ काम किया है. लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा हेमा मालिनी के साथ पसंद की जाती थी.

