Friday, June 26, 2026
Homeराज्यबिहारसहरसा के महिषी विधायक चंडी महोत्सव में मंच पर भड़के: संबोधन...

सहरसा के महिषी विधायक चंडी महोत्सव में मंच पर भड़के: संबोधन नहीं मिलने पर आयोजकों से पूछा- ‘क्या अपमानित करने बुलाया था?’ – Saharsa News


सहरसा के सोनवर्षा राज प्रखंड के विराटपुर स्थित चंडी स्थान में शुक्रवार शाम आयोजित ‘श्रीचंडी महोत्सव’ राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया। महिषी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौतम कृष्ण मंच पर ही आयोजकों पर भड़क गए। उन्होंने कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन क

.

विधायक गौतम कृष्ण ने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, लेकिन मंच पर उनकी नेमप्लेट नहीं लगाई गई और न ही उन्हें संबोधन का अवसर दिया गया। उन्होंने आयोजकों पर भेदभाव और अपमान का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

”क्या पदाधिकारी के बोलने के बाद ही कार्यक्रम समाप्त हो जाता है?”

विधायक ने सवाल किया, “क्या पदाधिकारी के बोलने के बाद ही कार्यक्रम समाप्त हो जाता है? मंच पर माननीय विधायक संजय जी हैं, मैं भी विधायक हूं। मैं एक जनप्रतिनिधि हूं, तो क्या मुझे दो शब्द बोलने का भी अधिकार नहीं?” उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर अपमानित करने के उद्देश्य से बुलाया गया था।

विधायक के तेवर तीखे होने से मंच पर मौजूद आयोजक और अन्य अतिथि असहज हो गए। स्थिति को संभालने के लिए आयोजन समिति और स्थानीय गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस विवाद से धार्मिक आयोजन की गरिमा पर सवाल उठे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान और आयोजनों में प्रोटोकॉल के पालन से जोड़कर देख रहे हैं।

फिलहाल, आयोजन समिति की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। घटना के बाद चंडी महोत्सव की बजाय मंच पर हुए विवाद की चर्चा अधिक हो रही है, जिससे आयोजन की मूल भावना प्रभावित हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments