Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराजस्तानबीकानेर में 2 विदेशी महिलाएं पकड़ी, डिटेंशन सेंटर भेजा: बिना वीजा...

बीकानेर में 2 विदेशी महिलाएं पकड़ी, डिटेंशन सेंटर भेजा: बिना वीजा और दस्तावेजों के रह रही थी; मकान मालिक पर भी मामला दर्ज – Bikaner News


पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेजा है।

बिना वैध वीजा और जरूरी दस्तावेजों के बीकानेर में रह रही दो विदेशी महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों महिलाएं कोटगेट थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रही थीं, लेकिन उनके पास अनिवार्य सी-फॉर्म और अन्य वैध दस्तावेज नहीं मिले।

.

कार्रवाई जिले की कोटगेट थाना पुलिस ने रानी बाजार स्थित एक मकान पर रात करीब 10 बजे की।

दोनों विदेशी महिलाओं को हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेजा गया है।

नियमों के उल्लंघन पर पकड़ा कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया- सूचना मिली थी कि रानी बाजार क्षेत्र में स्थित एक मकान में दो विदेशी महिलाएं रह रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों महिलाएं विदेशी नागरिक हैं और भारत में रहने से संबंधित नियमों का पालन नहीं कर रही थीं।

पकड़ी गई महिलाओं में एक उज्बेकिस्तान निवासी नर्गिज़ा कुर्बोनोवा है। जबकि दूसरी कजाकिस्तान की तुयचिएवा निलुफर है। दोनों के पासपोर्ट पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। दोनों के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।

मकान मालिक पर भी मामला दर्ज थानाधिकारी ने बताया- जांच में सामने आया कि मकान मालिक ने विदेशी नागरिकों को किराए पर मकान देने से पहले आवश्यक सूचना पुलिस या प्रशासन को नहीं दी गई थी। ऑनलाइन सी-फॉर्म भी जमा नहीं कराया गया। यह विदेशी विषयक अधिनियम 2025 की धारा 8/23 का उल्लंघन है।

कोटगेट थाना पुलिस ने दोनों विदेशी महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद डिटेंशन सेंटर भेजा है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। मकान मालिक रोचक और सीकर निवासी बाबूलाल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments