बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हेमासर फांटे के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार हरियाणा नंबर की थी, जिसमें सवार सभी छह की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक डेढ़ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हरियाणा नंबर की है कार, पहचान बाकी जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार हरियाणा नंबर की है। हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने के प्रयास कर रही है। अस्पताल में जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों एवं मृतकों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
Source link

