Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशश्योपुर में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला महिला का शव: बावंदा नाले...

श्योपुर में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला महिला का शव: बावंदा नाले के पास दुर्घटना की आशंका; पुलिस कर रही पहचान – Sheopur News



श्योपुर के बावंदा नाले के पास देर रात एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। गश्ती दल को सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

.

शव की स्थिति क्षत-विक्षत होने के कारण प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के गांवों में संपर्क कर रही है। महिला की पहचान होने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments