थानाध्यक्ष ने मालिक को फोन सौंपा.
शिवहर के तरियानी चौक से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गायब हो गया था। ग्राम विशुनपुर निवासी रत्नेश कुमार सिंह का Vivo कंपनी का मोबाइल फोन था।
.
पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को सफलता मिली और मोबाइल बरामद कर लिया गया।
रविवार को थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने मोबाइल फोन को उसके मालिक रत्नेश कुमार सिंह को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि गहन खोजबीन के बाद मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस इस तरह के अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई करती रहेगी।

