Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशाजापुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी: दो अलग-अलग घटनाओं में 88...

शाजापुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी: दो अलग-अलग घटनाओं में 88 हजार रुपए पार, स्विफ्ट कार से फरार हुए आरोपी – shajapur (MP) News


शाजापुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का शुक्रवार को दूसरा मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में बदमाशों ने 88 हजार रुपए की ठगी की।

.

पहली घटना केनरा बैंक के धोबी चौराहा स्थित एटीएम की है। मझनिया निवासी अरविंद सिसोदिया पैसे निकालने पहुंचे थे। दो युवक एटीएम के भीतर आए और बातों में उलझाकर उनका कार्ड बदल दिया।

कुछ देर बाद अरविंद के मोबाइल पर संदेश आया कि उनके खाते से 43 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने शुक्रवार सुबह थाने पर पहुंच कर की है।

दूसरी घटना टंकी चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर हुई। सतगांव निवासी अखिलेश पाटीदार 2 हजार रुपए निकालने पहुंचे थे। दो युवकों ने जल्दी करने का दबाव बनाया।

पैसे निकालने के बाद खाता क्लोज न होने का बहाना बनाकर दोबारा एटीएम लगवाया। इस दौरान आरोपियों ने कार्ड बदल दिया। स्वाइप मशीन से 45 हजार रुपए निकाल लिए। दोनों युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments