Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुड'वे हमेशा से अलग रहते आए हैं', गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक की...

‘वे हमेशा से अलग रहते आए हैं’, गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों के बीच चर्चा में प्रोड्यूसर का बयान


Last Updated:

गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरों के बीच प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का पुराना बयान चर्चा में आ गया है. उन्होंने दावा किया था कि कपल का रिश्ता अटूट है.

गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरों के बीच चर्चा में आया प्रोड्यूसर का बयानसुनीता आहूजा ने पति गोविंदा से तलाक लेने के लिए दी अर्जी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबर है कि पत्नी सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है. इस बीच फिल्ममेकर पहलाज निहलानी की गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर की गई पुरानी टिप्पणी एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

गोविंदा और सुनीता आहूजा तब से सुर्खियों में हैं, जब से उनकी शादी में दरार की अटकलें लगाई जाने लगीं और अब निहलानी का पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह गोविंदा के साथ कई फिल्मों पर काम कर चुके हैं, लेकिन बाद में उनके रिश्ते खराब हो गए. पहलाज निहलानी का मानना है कि कपल का रिश्ता अटूट है, चाहे हालात कैसे भी हों.

अटूट है गोविंदा- सुनीता का रिश्ता

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में पहलाज निहलानी ने दावा किया था कि कपल का रिश्ता कभी नहीं टूट सकता है. गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर लंबे समय से चल रही अफवाहों पर बात करते उन्होंने हुए कहा था कि, ‘सुनिए, सुनीता और गोविंदा के प्यार के बीच कोई नहीं आ सकता. सुनीता खुलकर बोलती हैं और गोविंदा कभी भटकते नहीं. उनकी शादी तो तब भी टिक जाएगी अगर उनके 10 अफेयर हों.’

शुरुआत से ही दोनों रहते हैं अलग-अलग

उन्होंने आगे यह भी कहा कि गोविंदा और सुनीता की लाइफस्टाइल अक्सर उनकी तलाक की अफवाहों को हवा देती है. पहलान ने बताया, ‘वे हमेशा से अलग-अलग रहते आए हैं. वो अपनी मीटिंग्स हमेशा दूसरे बंगले में करते थे, क्योंकि उन्हें देर से सोने की आदत है. वरना सुनीता हमेशा उनके साथ ही होती हैं. इस समय उनके पास एक भी फिल्म नहीं है, लेकिन वह रोज शो करते हैं और उनके बिजनेस के सारे मामलों को सुनीता ही संभालती हैं.’

बेटा-बेटी के साथ रहती हैं सुनीता आहूजा

दिलचस्प बात यह है कि खुद सुनीता ने भी एक बार स्वीकार किया था कि वह और गोविंदा अलग-अलग घरों में रहते हैं, हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट किया था. हिंदी रश के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हमारे दो घर हैं, हमारे अपार्टमेंट के सामने ही हमारा एक बंगला है. फ्लैट में मेरा मंदिर है और मेरे बच्चे रहते हैं. हम फ्लैट में ही रहते हैं, जबकि वह अपनी मीटिंग्स के बाद देर से आते हैं. उन्हें बातें करना बहुत पसंद है, तो वो 10 लोगों को बैठाकर देर तक बातें करते रहते हैं. जबकि मैं, मेरा बेटा और मेरी बेटी साथ रहते हैं.’

उड़ चुकी है कपल के तलाक की अफवाह

इससे पहले भी एक बार गोविंदा और सुनीता आहूजा तलाक को लेकर खबरों में आ चुके हैं. हालांकि, बाद में यह दावा किया गया कि दोनों के बीच सुलह हो गई है और वे फिर से साथ हैं. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और यह हिंट दिया कि सुनीता की बेबाकी ने मामले को भड़का दिया. उन्होंने एचटी सिटी से बातचीत में कहा, ‘सुनीता जी ने जो हाल ही के इंटरव्यूज में बातें बोली हैं, ये उन्हीं सब बातों का नतीजा है. उन्होंने थोड़ा ज्यादा बोल दिया है और आप गोविंदा सर को तो जानते ही हैं, थोड़ी बहुत खटपट है.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरों के बीच चर्चा में आया प्रोड्यूसर का बयान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments