Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यदिल्लीहिमाचल में नेशनल हाईवे समेत 316 सड़कें बंद: कुल्लू में बस...

हिमाचल में नेशनल हाईवे समेत 316 सड़कें बंद: कुल्लू में बस स्टैंड पर लैंडस्लाइड हुआ, UP- राजस्थान में सैकड़ों घर बाढ़ में डूबे


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Himachal Pradesh Rainfall Monsoon Alert | UP Rajasthan Rain

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के ज्यादा जिलों में तेज बारिश का दौर अब भी जारी है। राज्य में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे-305 समेत 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। 20 जून से मानसून शुरू होने के बाद से अब तक 295 मौतें हो चुकी हैं।

इधर, कुल्लू के बंजार बस स्टैंड के पास शुक्रवार को लैंडस्लाइड हो गया। इससे टैक्सी यूनियन का दफ्तर को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार शाम की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा सड़कें मंडी (157) और कुल्लू (105) में बंद हैं।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही। इससे सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। वहीं, राजस्थान में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सवाई माधोपुर जिले में करीब 250 घर पानी में डूब गए।

मौसम विभाग ने शनिवार को राजस्थान में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 19 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।

देश में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

राजस्थान के कई इलाकों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। सवाई माधोपुर के कुछ इलाकों में घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।

राजस्थान के कई इलाकों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। सवाई माधोपुर के कुछ इलाकों में घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।

उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में बनी आर्टिफिशियल झील में शुक्रवार को पानी भर गया। इसे कम करने के लिए NDRF, SDRF समेत कई टीमें काम कर रही हैं।

उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में बनी आर्टिफिशियल झील में शुक्रवार को पानी भर गया। इसे कम करने के लिए NDRF, SDRF समेत कई टीमें काम कर रही हैं।

आर्टिफिशियल झील में भरे पानी में कई घर भी डूब गए हैं। हालांकि, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है।

आर्टिफिशियल झील में भरे पानी में कई घर भी डूब गए हैं। हालांकि, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है।

देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए…

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, प्रदेश में अब तक 33.6 इंच बारिश

मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा। शनिवार को उज्जैन समेत 13 जिलों में अलर्ट है। प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से औसत 33.6 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 27.4 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यानी, अब तक 81 प्रतिशत पानी गिर चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में आज 11 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट है। चित्तौड़गढ़, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़, कोटा, बूंदी, डूंगरपुर, भीलवाड़ा में शनिवार को स्कूलों की छुट्‌टी रहेगी। बूंदी के नैनवां में 9 घंटे में 13 इंच पानी बरसा। भीलवाड़ा के बिजौलिया में 24 घंटे में 166 MM बारिश होने से पंचानपुरा बांध ओवरफ्लो हो गया। एरू नदी उफान पर आ गई। जयपुर में भी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। पूरी खबर पढ़ें…

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में 5 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी, 13 जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट

बिहार में फिर मानसून सक्रिय हो गया है।शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और 13 जिलों में हल्की और मध्यम बारिश यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर हवा आ रही है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों से गुजर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 26 अगस्त तक तेज बारिश

हरियाणा में आज 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

हरियाणा में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 22 अगस्त तक औसतन 312.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 342.4 एमएम बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल…

शहरों में बारिश का डेटा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments