Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशरायबरेली में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत: महराजगंज...

रायबरेली में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत: महराजगंज थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू – Maharajganj (Raibareli) News


नरेंद्र सिंह | महराजगंज (रायबरेली), महराजगंज, रायबरेलीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कोतवाली महराजगंज।

रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक के बेटे राजकरन यादव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना 2 सितंबर को रनागंज मोड पर हुई। राजकरन यादव ने बताया कि एक बजाज सिटी 100 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पिता बाबूलाल यादव की साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और बाबूलाल यादव को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

बुधवार देर रात महराजगंज थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है और आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है। मृतक रनागंज मजरे थुलवासा के रहने वाले थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments