Tuesday, July 14, 2026
Homeफूडलौकी के छिलके से बनाएं चटपटी भुजिया, रोटी-दाल के साथ लगेगी सबसे...

लौकी के छिलके से बनाएं चटपटी भुजिया, रोटी-दाल के साथ लगेगी सबसे टेस्टी, बढ़ जाएगा स्वाद


होमफोटोलाइफ़फूड

लौकी के छिलके से बनाएं चटपटी भुजिया, रोटी-दाल के साथ लगेगी सबसे टेस्टी

Last Updated:

Lauki Ke Chilke Ki Bhujia: लौकी जिसे बिहार-झारखंड की तरफ कद्दू कहा जाता है की सब्जी बनाने के बाद लोग इसके छिलके को अक्सर फेंक देते हैं. हालांकि अगर आप मिथिलांचल स्टाइल में इसकी भुजिया बनाते हैं, तो आगे से कभी छिलके नहीं फेंकेगे बल्कि इसे भी चटखारा लगाकर खाएंगे. छिलकों से आप इसकी स्वादिष्ट भुजिया बना सकते हैं. ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. छिलके की भुजिया बनने में 10 से 12 मिनट का समय लगता है. इसमें घी का बस थोड़ा सा तड़का लगाना है, फिर आप इसे रोटी, चावल या दाल के साथ मजे से खा सकते हैं.

कद्दू के छिलके की भुजिया बनाने के लिए जब आप इसे छीलें, तो उसकी थोड़ी मोटी परत रहने दें. उसके बाद इन छिलकों को पतली भुजिया के आकार में काट लें. फिर कढ़ाई में थोड़ा सा तेल, जीरा और लाल मिर्च का तड़का लगाकर इसे पकाएं. यह 10 से 12 मिनट में अच्छी तरह पक जाता है. जब गैस बंद करें, तब इसमें एक चम्मच घी डाल दें. घी का एक छोटा चम्मच कद्दू के छिलके की भुजिया का स्वाद चार गुना बढ़ा देता है.

कद्दू के छिलके से पकते समय थोड़ा तेल जैसा रस निकलता है. ऐसे में अगर आखिर में घी का तड़का लगाया जाए, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. घी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है और कद्दू भी सेहत के लिए लाभदायक है.

एक बार आपने मिथिलांचल स्टाइल में यह भुजिया बनाकर खा ली, तो बार-बार खाएंगे और कभी छिलका नहीं फेंकेंगे. इसमें कुछ भी अलग से नहीं डालना है. सिर्फ नमक और हल्दी डालनी है. भुजिया पक जाने के बाद आखिर में एक चम्मच घी डाल देना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुछ लोग इस भुजिया में बारीक आलू काटकर डालते हैं तो कुछ लोग छिलके सहित आलू डालते हैं. यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप साथ में कुछ डालना चाहते हैं या केवल छिलकों की भुजिया छौंकना चाहते हैं.

यही बात मसालों पर भी लागू होती है. आप अपने परिवार की पसंद के हिसाब से इसमें मसाले घटा या बढ़ा सकते हैं. आमतौर पर इसमें हींग-जीरे का तड़का देकर, हल्दी, धनिया, मिर्च जैसे बेसिक मसाले डाले जाते हैं. हालांकि कैसे भी बनाएं, स्वाद लाजवाब ही होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments