Friday, May 8, 2026
Homeराज्यबिहारराजद सांसद सुधाकर सिंह का विवादित बयान: गिरिराज सिंह को बताया...

राजद सांसद सुधाकर सिंह का विवादित बयान: गिरिराज सिंह को बताया आतंकवादी, बोले– बिहार में आग लगाने का करते हैं काम – Sasaram News



विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सासाराम में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राजद सांसद सुधाकर सिंह ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।

.

सुधाकर सिंह ने कहा— “गिरिराज सिंह अपने बयानों से बिहार में आग लगाने का काम करते हैं। जहां अन्य नेता समाज को जोड़ने की राजनीति करते हैं, वहीं गिरिराज सिंह तोड़ने का काम करते हैं।”

सेमीकंडक्टर मुद्दे पर भी साधा निशाना

राजद सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए धन जारी किया, लेकिन बिहार को उसका कोई लाभ नहीं मिला। इसके बावजूद गिरिराज सिंह सरकार की तारीफ कर रहे हैं।

राहुल गांधी की यात्रा पर विश्वास जताया

यह बयान राहुल गांधी की आगामी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर हुई प्रेस वार्ता में दिया गया। सुधाकर सिंह ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी जिन 10 सीटों से गुजरे थे, उनमें से 7 पर महागठबंधन को जीत मिली थी। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और राहुल गांधी की यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments