Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशयुवक ने सामूहिक सुसाइड की धमकी देते बनाया VIDEO: कहा- पथराव...

युवक ने सामूहिक सुसाइड की धमकी देते बनाया VIDEO: कहा- पथराव से परेशान, पुलिस नहीं कर रही मदद; TI बोले- आरोपी है, दबाव बनाने डाला पोस्ट – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर के शाहगढ़ थाना क्षेत्रसे एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक और उसकी मां रोते हुए सपरिवार सुसाइड करने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं।

.

वीडियो में युवक ने अपना परिचय अनुराग विश्वकर्मा के रूप में दिया है। उसने अमर विश्वकर्मा और देवी दिन विश्वकर्मा नाम के लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके और उसकी मां के साथ पथराव किया है। युवक ने वीडियो में टूटा हुआ गेट भी दिखाया है। इसके बाद उसने डायल 100 पर कॉल कर सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई, एसपी को कॉल किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

तीन साल पहले हुआ था झगड़ा अनुराग ने बताया कि तीन साल पहले उनकी जमीन में जबरन नाली बनाने का विरोध करने पर उनकी मां राजेश्वरी के साथ पड़ोसी प्रभा, इमरती, सबिता, दुर्गा, साबित्री और ज्योति ने मारपीट की थी। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 25 अक्टूबर को आरोपियों ने केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया और पिता नोनेलाल, मां राजेश्वरी, बुआ शांति, बहन मुस्कान, भाई कृष्ण कुमार विश्वकर्मा और राज विश्वकर्मा के साथ घर में घुसकर मारपीट की।

‘केस वापस लेने की धमकी देते हुए घर पर पथराव किया’ इस घटना में पिता नोनेलाल को सिर में 12 और गुप्तांग में 4 टांके आए थे। कुछ समय पहले न्यायालय ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। गुरुवार की शाम आरोपियों ने केस वापस लेने की धमकी देते हुए घर पर पथराव किया।

युवक बोला- TI ने कहा है कि हम आपकी मदद नहीं कर सकते टीआई को कॉल किया तो उन्होंने कहा कि “आप डायल 100 को कॉल करिए, हम आपकी मदद नहीं कर सकते।” रात 12 बजे तक आरोपी घर के बाहर खड़े रहे। सुबह कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसलिए परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सामूहिक आत्महत्या की धमकी दी है।

TI बोले- चोरी का संदेही है युवक, काफी दिनों से फरार था वहीं शाहगढ़ टीआई राहुल शुक्ला का कहना है कि अमर और देवीदयाल विश्वकर्मा के यहां कुछ दिन पहले चोरी हुई थी, जिसमें अनुराग संदेही था। वह काफी दिनों से फरार था। कल वो घर आया और पड़ोसियों को गालियां देने लगा, जिसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। पुलिस को जानकारी लगने पर तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन उन्होंने कहा कि कोई कार्रवाई नहीं चाहिए और पुलिस को भगा दिया। सुबह फिर पुलिस पहुंची, लेकिन वे थाने में शिकायत करने नहीं आए।

‘पुलिस पर दबाव बनाने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला’ टीआई के अनुसार ये लोग अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ थाने में कई शिकायतें हैं। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हैं और अब तक 16 सीएम हेल्पलाइन शिकायतें कर चुके हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments