Monday, June 29, 2026
Homeराज्यबिहारमोतिहारी में 1.84 करोड़ की लागत से सड़क-नाला निर्माण शुरू: महापौर...

मोतिहारी में 1.84 करोड़ की लागत से सड़क-नाला निर्माण शुरू: महापौर ने कहा- निर्माण कार्य लोगों को जलजमाव और कीचड़ जैसी समस्याओं से दिलाएगा राहत – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी नगर निगम के वार्ड नंबर-22 से वार्ड चार को जोड़ने वाली बाजार समिति वाले सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर प्रीति कुमारी ने किया। बाजार समिति के सामने स्थित मोहन केडिया दुकान से पंडाल चौक तक 1.84 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य हो

.

व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विभा देवी, अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि, यह निर्माण कार्य नागरिकों को जलजमाव और कीचड़ जैसी समस्याओं से राहत देगा। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा।

नगर निगम अन्य वार्डों में भी सड़क, नाला और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी योजनाएं लागू कर रहा है। वार्ड नंबर-4 की निगम पार्षद मीना देवी ने इस योजना को वर्षों से लंबित बताया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया।

शहर का विकास प्राथमिकता

इस निर्माण से क्षेत्र में सुविधा और सुरक्षा बढ़ेगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। जलजमाव और जर्जर सड़कों की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

मेयर प्रीति कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि, लगातार निगम का विकास कर रहे है, जब तक मेयर के पद पर है, तब तक लगातार निगम का विकास करते रहेंगे, लगातार शहर के विकास के लिए कार्य कर रहे है



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments