मुंगेर के पोलो मैदान में गुरुवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में था। इसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान, जब मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर मंच पर अपनी कुर्सी पर बैठने जा रहे थे, तभी डीह एरिया में बैठे कुछ जदयू युवा कार्यकर्ता अत्यधिक शोरगुल कर रहे थे। कार्यक्रम से बाहर कर देने की दी चेतावनी शोरगुल सुनकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए। उन्होंने मंच के आगे आकर कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि यदि वे ज्यादा हल्ला करेंगे तो उन्हें कार्यक्रम से बाहर कर दिया जाएगा। इस चेतावनी के बाद शोर मचा रहे युवक शांत हो गए। सांसद को गुस्सा होता देख, जमालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नचिकेता मंडल भी मंच के आगे आए और युवाओं को शांत रहने को कहा। इस दौरान मंच पर एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जबकि पंडाल में हजारों की भीड़ थी। बाद में पुलिस अधिकारियों ने भी शोर मचा रहे युवाओं को हिदायत दी। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख अपने संबोधन में, मुंगेर सांसद सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने सड़कों के जाल का जिक्र करते हुए बताया कि अब पटना से मुंगेर पहुंचने में मात्र ढाई घंटे लगते हैं, जबकि पहले इसमें चार से पांच घंटे का समय लगता था। वहीं उन्होंने बताया सुल्तानगंज में हवाई अड्डा भी बन रहा है। मुंगेर में भी हवाई अड्डा है। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में अल्पसंख्यक आयोक के सदस्य सह चैंबर सदस्य बड़ी बाजार निवासी राजेश जैन के बारे में बताया कि अब राजेश जैन जी के पास अधिक पैसा है ऐसे में वे हवाई जहाज पर भी मुंगेर में चढ़ सकते है। यह सुन कार्यक्रम में मौजूद लोग हसने लगे। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण मुंगेर मेयर से कराया वहीं संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने किा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। चुनाव में भी महिलाओं को भागीदारी देने की अधिकारी नीतीश कुमार ने दिलाया है। इसका उदाहरण देते हुए कि कि अभी मंच पर बैठी मुंगेर नगर निगम की महिला मेयर कुमकुम देवी और जमालपुर नगर परिषद की अध्यक्ष पार्वती देवी जी है जो कि महिला सशक्तिकरण का लाभ लेते हुए आज मेयर व नगर परिषद अध्यक्ष बनी हु़ई है। वहीं मंत्री की इस संबोणन को सुन मंच पर बैठी मेयर कुमकुम देवी और नप अध्यक्ष पार्वती देवी खड़ी हो गई और हाथ जोड़ कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अभिवादन किया।
Source link

