Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट पर तीन लड़के डूबे: एक ही...

बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट पर तीन लड़के डूबे: एक ही परिवार के 3 लोग लापता, नहाते समय हुआ हादसा – Begusarai News




बेगूसराय में बुधवार की शाम सिमरिया गंगा नदी तट पर स्नान करने के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए हैं। जिसमें बीहट नगर परिषद वार्ड नंबर-28 मकससपुर टोला के रहने वाले दो सगे भाई और उनका एक ममेरा भाई शामिल है। मकससपुर टोला के रहने वाले उमाशंकर साह का बेटा विशाल कुमार (18) और अमन कुमार (15) अपने ममेरे भाई मुंगेर के रहने वाले रिशांक गुप्ता (11) के साथ सिमरिया गंगा घाट पर स्नान करने गया था। रिशांक मुंगेर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सदलपुर का रहने वाला था और अपने ननिहाल आया हुआ था। गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीनों किशोरों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं मिला और वे तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते तीनों गंगा की लहरों में समा गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू रामाशीष साह ने बताया कि विशाल और अमन उमाशंकर साह के बेटे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घाट पर जमा हो गई। सूचना पाकर चकिया थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोर अनिल कुमार और उनकी टीम ने गंगा नदी में काफी देर तक तीनों की तलाश की। लेकिन अंधेरा हो जाने और पानी का बहाव तेज होने के कारण पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना दिया गया है। गुरुवार की सुबह से फिर खोज अभियान चलाया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments