Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमऊगंज में महिला से रेप करने वाला कार ड्राइवर गिरफ्तार: पीड़िता...

मऊगंज में महिला से रेप करने वाला कार ड्राइवर गिरफ्तार: पीड़िता के जेवर छीने, मारपीट की; फोटो वायरल करने की धमकी देता था – Mauganj News



आरोपी समीर हनुमना का रहने वाला है।

मऊगंज में पुलिस ने रेप के एक मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहम्मद समीर अहमद हनुमना में वार्ड नंबर 11 का निवासी है। थाना प्रभारी अनिल काकड़े के अनुसार, 26 मई को पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

.

पीड़िता ने बताया था कि मैं किराए के मकान में बच्चो के साथ रहती हूं। मेरे पति बाहर प्राईवेट काम करते हैं। समीर ड्राइवर है। कभी-कभी आना-जाना करता था। तभी से इससे हमारी जान पहचान होने लगी। मोबाइल से बात होने लगी।

पिछले साल 8-9 अक्टूबर को फोन करके समीर ने मुझे बुलाया। मैंने मना किया तो बोला कि नहीं आओगी तो मैं तुम्हारे घर आ जाऊंगा। तब मै रोड पर आई तो देखा कि वह कार से आया है।

पीड़ित ने कहा- कार में मेरे साथ गलत किया गया

समीर ने कहा कि चलो घूमकर आते हैं। तब मै उसके साथ चली गई। सुबह करीब 7 बजे थे। तब वह मुझे मिर्जापुर बायपास की तरफ अविला नाला लेकर गया। मुझे जब गंदे तरीके से हाथ लगाने लगा। तब मैंने मना कि ये सब गलत है। फिर मेरे साथ जबरदस्ती गाड़ी में ही गलत काम किया। घर लाकर छोड़ दिया। बोला कि किसी को मत बताना नहीं तो ठीक नहीं होगा।

फोटो वायरल करने धमकी देकर कई बार किया रेप

तब से समीर मेरे साथ लगातार गलत काम (बलात्कार) करता था। जब मैं मना करती थी तो मुझे और बच्चों को पति परिवार को जान से मारने की धमकी देता था और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता था। जिस डर के कारण मैंने किसी को कुछ नहीं बताया था।

आरोपी ने पीड़ित के जेवर छीने, मारपीट की

समीर मेरे जेवरात भी ले लिया था। जब मैं अपने जेवर मांगती थी तो वह मारपीट करता था। 25 मई को उसने फिर से मेरे साथ गलत काम किया था। इसके बाद मैंने पूरी वारदात अपने पति को बताई।

पुलिस ने आरोपी कार-बाइक जब्त की

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी से 10 लाख रुपए की आर्टिगा कार (नंबर UP 80 DL 7762) और 50 हजार रुपए की डीलक्स बाइक(नंबर MP 06 M 9745) जब्त की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments