भोपाल के युवा समाजसेवी सैय्यद सऊद हसन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित 16वें ‘वर्ल्ड लीडर्स समिट’ में उन्हें ‘ह्यूमैनिटेरियन इम्पैक्ट एंड कम्युनिटी रेजिलिएंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज सेवा, आपदा प्रबंधन और समुदाय सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। समारोह में यूनाइटेड किंगडम के पूर्व विदेश मंत्री लॉर्ड डेविड ओवेन सहित कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां मौजूद रहीं। सैय्यद सऊद हसन पिछले करीब 15 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने फ्री मेडिकल कैंप, गरीबों को राशन और कंबल वितरण और बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कई कार्य किए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए वे हर वर्ष अपने जन्मदिन पर पौधारोपण भी करते हैं। उनके साथ भोपाल के हजारों युवा सामाजिक गतिविधियों में जुड़े हुए हैं, जो लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सऊद हसन ने अपनी उच्च शिक्षा इंग्लैंड से प्राप्त की है, जहां उन्होंने एमबीए ग्लोबल की पढ़ाई के दौरान छात्र संघ का चुनाव 75 प्रतिशत वोट से जीतकर अध्यक्ष पद हासिल किया। छात्र हितों के लिए उन्होंने प्रवासी भारतीय छात्रों की आवाज उठाई और वीजा अवधि बढ़वाने के लिए संघर्ष किया, जिसके लिए उन्हें इंग्लैंड की अदालत तक जाना पड़ा। सामाजिक और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में सक्रिय सऊद हसन आज युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं।
Source link
भोपाल के सैय्यद सऊद हसन को ऑक्सफोर्ड में अंतरराष्ट्रीय सम्मान: समाज सेवा और समुदाय सशक्तिकरण के लिए मिला अवॉर्ड – Bhopal News
RELATED ARTICLES

