इंदौर में रविवार रात आगजनी की दो अलग-अलग घटनाओं हुई। एक ओर भेरूघाट पर चलती कार में आग लग गई, वहीं शहर के झंडा चौक क्षेत्र में दो दुकानों में भी आग भड़क उठी। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। भेरूघाट पर चलती कार में लगी आग भेरूघाट स्थित भगवती ढाबे के पास रविवार रात कार क्रमांक MP13CE3547 में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार की बैटरी से धुआं निकलने के बाद आग भड़क गई और कुछ ही देर में वाहन आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर मानपुर और सिमरोल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया गया है कि उज्जैन निवासी एक परिवार महेश्वर घूमकर लौट रहा था। हादसे के समय कार में छह वयस्क और दो बच्चे सवार थे। सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस और एफआरवी टीम ने की मदद घटना की सूचना मिलते ही एफआरवी के जवान और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। परिवार को सुरक्षित दूसरी गाड़ी से उज्जैन रवाना किया गया। आग लगने के कारण घाट क्षेत्र में कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई थी। आग बुझने और वाहन हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया। झंडा चौक में दो दुकानों में आग वहीं, शहर के जवाहर मार्ग स्थित रानीपुरा के पास झंडा चौक क्षेत्र में रविवार रात दो दुकानों में आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कचरा जलाने के दौरान आग फैलकर दुकानों तक पहुंच गई। आग से मोहम्मद इख्तियार की स्क्रैप दुकान और पास स्थित मोहम्मद याकूब की दुकान प्रभावित हुई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग बुझाने के लिए बड़ी मात्रा में पानी का उपयोग किया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Source link
भेरूघाट पर चलती कार में लगी आग: महेश्वर से घर जा रहा था परिवार; पुलिस और एफआरवी टीम ने की मदद – Indore News
RELATED ARTICLES

