Friday, June 19, 2026
Homeफूडभरतपुर की इन देसी मिठाइयों का स्वाद है बेमिसाल,हर निवाले में घुलती...

भरतपुर की इन देसी मिठाइयों का स्वाद है बेमिसाल,हर निवाले में घुलती है मिठास


Last Updated:

Famous Sweets Of Bharatpur: भरतपुर की गलियों में बसती है ऐसी मिठास, जिसका स्वाद एक बार चखने के बाद लंबे समय तक ज़ुबान पर बना रहता है. बिस्तर बंद की अनोखी मिठास हो, बयाना के मशहूर कलाकंद का मलाईदार स्वाद या फिर साल में एक बार मिलने वाले खजले की कुरकुरी लज़्ज़त, हर मिठाई अपनी अलग कहानी कहती है. यही वजह है कि भरतपुर की ये पारंपरिक मिठाइयां सिर्फ खाने की चीज़ नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति और विरासत की मीठी पहचान हैं.

भरतपुर जिला न केवल अपनी ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति के लिए जाना जाता है. बल्कि यहां की पारंपरिक मिठाइयां भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. स्थानीय स्वाद और देसी अंदाज़ में बनी ये मिठाइयां न सिर्फ भरतपुर बल्कि आसपास के जिलों में भी काफी मशहूर हैं. हर मिठाई की अपनी अलग पहचान और स्वाद है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं और खास मौकों पर जरूर शामिल करते हैं.

भरतपुर की एक और खास मिठाई खजला है जो साल में केवल एक बार विशेष अवसर पर बनाई जाती है. यह मिठाई खासतौर पर त्योहारों और पारंपरिक आयोजनों में तैयार की जाती है. इसके अलावा मेला में देखने के लिए मिलती है. खजला का कुरकुरा और मीठा स्वाद इसे बाकी मिठाइयों से अलग बनाता है और लोग सालभर इसके बनने का इंतजार करते हैं.

रूपवास क्षेत्र की नानखटाई भी भरतपुर की पहचान बन चुकी है. यह पारंपरिक बिस्किट जैसी मिठाई घी और मैदा से तैयार की जाती है जिसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. चाय के साथ इसका आनंद लेना लोगों को बेहद पसंद है और रूपवास की नानखटाई की मांग हमेशा बनी रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा मिश्री मावे के लड्डू भी भरतपुर की खास मिठाइयों में शामिल हैं. यह लड्डू मावे और मिश्री के मिश्रण से बनाए जाते हैं जो स्वाद में बेहद मीठे और पौष्टिक होते हैं. शादी-ब्याह और खास अवसरों पर इनका विशेष महत्व होता है. कुल मिलाकर भरतपुर की ये सभी मिठाइयां न केवल स्वाद में बेहतरीन हैं. बल्कि यहां की संस्कृति और परंपरा की झलक भी पेश करती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments