Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबैतूल में जूडो अकादमी एंट्रेंस ट्रायल 23 को: 12 से 18...

बैतूल में जूडो अकादमी एंट्रेंस ट्रायल 23 को: 12 से 18 साल के खिलाड़ी सुबह 9:30 बजे कन्या क्रीड़ा परिसर पहुंचें – Betul News



मध्य प्रदेश की खेल अकादमियों में वर्ष 2025-26 के लिए प्रवेश हेतु जूडो का जिला स्तरीय चयन ट्रायल कल बैतूल के शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में होगा। संचालनालय खेल और युवा कल्याण के प्रतिनिधि 23 जून की सुबह 9:30 बजे से खिलाड़ियों का चयन करेंगे।

.

चयनित खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश की खेल अकादमियों में मुफ्त आवास, भोजन, खेल सुविधाएं और शिक्षा मिलेगी। प्रतिभागी की आयु 1 जुलाई 2025 को 12 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही वह मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।

वेरिफिकेशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। चयन के दौरान फिजिकल टेस्ट और स्किल्स टेस्ट होगा।

पहले यह ट्रायल मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में सुबह 6 बजे से होना था। लेकिन अब इसका स्थान और समय बदलकर शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर सुबह 9:30 बजे कर दिया गया है। सभी शासकीय शिक्षण संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल परिसर और खेल एसोसिएशन क्लब से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को भेजने का अनुरोध किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments