बुरहानपुर जिले में शारदीय नवरात्रि का पर्व सोमवार से शुरू हो गया। जिले भर के 300 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। कई स्थानों पर स्थापना शाम 7 बजे तक पूरी हो गई, जबकि कुछ जगहों पर यह क्रम देर रात तक चलता रहा।
.
खास दरबार में हर साल उमड़ती है भीड़ शहर से 16 किलोमीटर दूर खामनी गांव में मां वैष्णोदेवी का विशेष दरबार सजाया गया। महाराष्ट्र सीमा से लगे इच्छापुर के इच्छादेवी मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी सबसे अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके अलावा असीरगढ़ का आशा देवी मंदिर और बुरहानपुर का रेणुका माता मंदिर भी भक्तों का प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं।
शहर और गांवों में नवदुर्गा उत्सव को लेकर भारी उत्साह है। भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। निंबोला क्षेत्र में 23, धूलकोट क्षेत्र में 24 और नेपानगर क्षेत्र में 25 से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं विराजमान की गई हैं।
नवरात्रि के दौरान सार्वजनिक उत्सव समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में रोज भजन-कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और गरबा-डांडिया का आयोजन करेंगी। सतपुड़ा पहाड़ियों में स्थित मां आशा देवी मंदिर में भी घट स्थापना की गई है, जिससे पूरे जिले में त्योहार का उत्सव जारी है।

