Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजस्तान400 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा: डीग से पिकअप में भरकर जयपुर...

400 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा: डीग से पिकअप में भरकर जयपुर बेचने के लिए लाया जा रहा था – Jaipur News


शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सीएमएचओ जयपुर सैंकड की फूड सेफ्टी टीम ने बीती रात मालवीय नगर में बालाजी मोड पर एक पनीर से भरी पिकअप को पकड़ा। इस पिकअप में से 400 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद किया, जिसके बाद उसे नष्ट करवाया।

.

सीएमएचओ डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि हमारी टीम को पिछले कुछ दिन से सूचना मिल रही थी कि आगरा रोड से पनीर से भरी गाड़ियां जयपुर आ रही है। पुख्ता सूचना मिलने पर हमारी टीम ने बीती रात करीब 1 बजे डीग से आ रही एक पिकअप को रूकवाया।

पिकअप की जब तलाशी ली तो उसमें पनीर के कंटेनर पड़े थे।इन कंटेनरों में 400 किलोग्राम पनीर मिला, जो देखने में ही कृत्रिम लग रहा था। पूछताछ में सामने आया कि ये पनीर जयपुर शहर में अलग-अलग ढाबों, रेस्टोरेंट और होटलों के अलावा मिष्ठान दुकानों पर 240 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाता है।

हमारी टीम ने इन पनीर के अलग-अलग बैंच में सैंपल लेकर देर रात ही 400 किलोग्राम पनीर को नष्ट करवाया। इस दौरान टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद यादव, अवधेश गुप्ता और नन्द किशोर कुमावत शामिल मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments