Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहारबिहार बंद में दरभंगा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का प्रदर्शन: सैकड़ों...

बिहार बंद में दरभंगा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का प्रदर्शन: सैकड़ों कार्यकर्ता ट्रेन के आगे लेटे, चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी – Darbhanga News



कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

दरभंगा में INDIA गठबंधन के बिहार बंद के दौरान कांग्रेस नेता डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. हसन और कार्यकर्ताओं ने बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ए

.

प्रदर्शनकारियों ने पानी टंकी और पंसारी पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। डॉ. हसन ने निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक साजिश है। इसके तहत लगभग 7 से 8 करोड़ नागरिकों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।

डॉ. हसन ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तानाशाही प्रवृत्ति नहीं रुकी तो जनता सड़कों पर उतरेगी। प्रशासन सतर्क रहा, लेकिन कोई हिंसा नहीं हुई। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया।

प्रदर्शन में NSUI के दिलखुश कुमार, मो. नसरूल्लाह, ओमप्रकाश पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। डॉ. हसन ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने जनता से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments