Saturday, May 9, 2026
Homeफूडबचपन का स्वाद अब फिर से, मिनटों में तैयार करें मीठा पराठा,...

बचपन का स्वाद अब फिर से, मिनटों में तैयार करें मीठा पराठा, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके दिल को भाएगा


Last Updated:

मीठा पराठा बच्चों में लोकप्रिय है, गेहूं का आटा, चीनी और देसी घी से बनता है. नाश्ते या टिफिन के लिए झटपट तैयार करें और गर्मागर्म परोसें.

बचपन का स्वाद अब फिर से, मिनटों में तैयार करें मीठा पराठा, बच्चों से लेकर...
मीठा पराठा रेसिपी (Sweet Paratha Recipe): मीठा पराठा बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय है. बचपन में लगभग हर किसी ने मीठे पराठे का स्वाद चखा होगा और इसे बेहद पसंद भी किया होगा. इसे बनाना बहुत आसान है और यह खासतौर पर चीनी या गुड़ डालकर तैयार किया जाता है. जो लोग मीठा खाना पसंद करते हैं उनके लिए मीठा पराठा आज भी एक लज़ीज़ विकल्प है. अगर आप भी मीठा पराठा बनाना चाहते हैं, तो हम यहां आपको चीनी से बनने वाला मीठा पराठा बनाने की आसान विधि बता रहे हैं. इससे आप घर पर झटपट स्वादिष्ट मीठा पराठा तैयार कर सकते हैं.

मीठा पराठा ब्रेकफास्ट में परोसा जा सकता है. इसके अलावा बच्चों के टिफिन के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प है. अगर आपने अब तक मीठा पराठा नहीं बनाया है, तो हमारी बताई हुई रेसिपी से इसे बड़ी आसानी से बना सकते हैं.

मीठा पराठा बनाने के लिए सामग्री
गेहूं का आटा – 1 कप
चीनी – 3-4 टी स्पून
देसी घी – 4-5 टी स्पून
पानी – आवश्यकतानुसार
नमक – आधी चुटकी

मीठा पराठा बनाने की विधि

सबसे पहले आटे से एक लोई बना लें और उसे हल्का सा बेल लें. इसके बाद ऊपर से थोड़ा घी लगाकर अच्छी तरह फैला दें. अब बीच में एक चम्मच चीनी डालें और आटे को मोड़कर दोबारा गोल लोई का आकार दे दें. फिर इस लोई को बेलकर पराठा तैयार कर लें.

अब एक नॉनस्टिक तवा मीडियम आंच पर गर्म करें. तवा गरम होने पर उस पर थोड़ा घी डालें और फैला दें. जब घी पिघल जाए तो पराठा तवे पर डालें और सेंकना शुरू करें. थोड़ी देर बाद पराठे को पलटें, किनारों पर घी डालें और ऊपर से भी हल्का घी लगाएं. पराठे को बार-बार पलटते हुए दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.

जब पराठा अच्छी तरह सिक जाए तो उसे तवे से उतारकर प्लेट में रखें. इसी तरह बाकी लोइयों से भी पराठे तैयार करें. नाश्ते के लिए स्वादिष्ट और कुरकुरा मीठा पराठा अब सर्व करने के लिए तैयार है. इसे गर्मागर्म परोसें और लुत्फ उठाएं.

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बचपन का स्वाद अब फिर से, मिनटों में तैयार करें मीठा पराठा, बच्चों से लेकर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments