Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफिरोजाबाद में विद्युत विभाग की लापरवाही: खेत में चारा काट रहे...

फिरोजाबाद में विद्युत विभाग की लापरवाही: खेत में चारा काट रहे 65 वर्षीय किसान पर गिरा हाईटेंशन तार, मौत – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद के ग्राम जौधरी में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक किसान की जान चली गई। 65 वर्षीय किसान रनवीर खेत में चारा काट रहे थे, तभी 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उन पर गिर गया। तार की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत फीडर पर फोन कर आपूर्ति बंद करने की गुहार लगाई। लेकिन किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। मजबूरन ग्रामीणों को खुद फीडर तक जाना पड़ा। वहां जाकर कर्मचारियों को सूचित करने के बाद ही बिजली की आपूर्ति बंद की गई।

विभाग के अधिकारियों की लापरवाही यहीं नहीं रुकी। सूचना मिलने के बावजूद न तो जूनियर इंजीनियर और न ही कोई अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचा। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने की मांग की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments