Friday, May 8, 2026
Homeराज्यबिहारमधुबनी सांसद अशोक कुमार यादव के बेटे लापता: दरभंगा में घर...

मधुबनी सांसद अशोक कुमार यादव के बेटे लापता: दरभंगा में घर से निकलने के बाद नहीं आए वापस; CCTV फुटेज खंगाला रही पुलिस – Darbhanga News


मधुबनी सांसद अशोक यादव के बेटे विभूति कुमार यादव (24) दरभंगा स्थित घर से लापता हो गए। रविवार सुबह 8 बजे वो घर से अचानक निकले और अबतक वापस नहीं लौटे हैं।

.

बेटे की गुमशुदगी को लेकर सांसद ने पुलिस को मौखिक सूचना दी है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई आवेदन नहीं दिया है। साइबर सेल की टीम इस मामले पर काम कर रही है।

SDPO भी सांसद के घर पहुंचे और पूछताछ की। आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। रेलवे स्टेशन के पास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि 24 घंटे बाद लिखित में कुछ किया जाएगा।

विभूति दिल्ली में लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। आज वो लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित घर में फोन छोड़ कर गायब हो गए है। अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल पुलिस विभूति कुमार यादव को ढूंढने में जुटी है।

मधुबनी सांसद अशोक यादव के बेटे विभूति कुमार यादव (24) की फाइल तस्वीर।

सेकेंड ईयर के छात्र हैं विभूति

विभूति कुमार यादव LLB के सेकेंड ईयर के छात्र हैं। कुछ दिनों से वे दरभंगा स्थित अपने घर पर रह रहे थे। आज सुबह बिना किसी को कुछ बताए विभूति घर से निकल गए। देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो थाने में उनकी गुमशुदगी को लेकर सूचना दी गई। वो अपना फोन भी घर में छोड़कर गए हैं।

विभूति काले पैंट और हरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे। उनके चेहरे पर हल्की दाढ़ी है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को वे दिखें तो तुरंत सूचना दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सांसद अशोक यादव की तस्वीर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सांसद अशोक यादव की तस्वीर।

राजनीति से जुड़ा है विभूति का परिवार

विभूति का परिवार राजनीति से जुड़ा है। उनके दादा हुक्मदेव नारायण यादव कई बार सांसद रहे हैं और उनको सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला हुआ है। उन्हें 2019 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

सांसद अशोक यादव दो बार दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। वे दूसरी बार मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने हैं। बेटे के लापता होने के बाद परिवार के साथ-साथ भाजपा संगठन भी सक्रिय हो गया है।

फोटो तेजी से हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर विभूति की फोटो और जानकारी तेजी से वायरल हो रही है। प्रदेश भर में लोगों से अपील की जा रही है कि यदि कोई जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित नंबरों पर सूचना दें।

मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जब भास्कर ने सांसद डॉ. अशोक यादव से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि ‘जो मोबाइल पर दिख रहा है वही सच है। अभी बहुत परेशान हूं, इस मुद्दे पर बाद में बात करूंगा। मैं कितना बात आपको बताऊं।’

SDPO अमीत कुमार ने बताया कि ‘गुमशुदगी का मामला है। पुलिस छानबीन कर रही है। लापता युवक का पता लगाया जा रहा है।’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments