Wednesday, July 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफर्रुखाबाद में मंगलवार रात झमाझम बारिश: आसमान में बादल और ठंडी...

फर्रुखाबाद में मंगलवार रात झमाझम बारिश: आसमान में बादल और ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा, भीषण गर्मी से राहत – Farrukhabad News




फर्रुखाबाद में मंगलवार रात झमाझम बारिश हुई। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश का सिलसिला रात 9 बजे से शुरू होकर देर रात 1 बजे तक रुक-रुक कर जारी रहा। बीते कई दिनों से फर्रुखाबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप था। दिन और रात दोनों समय तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन शाम तक बादल छाए रहे। रात करीब 9 बजे शहर और देहात क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग 30 मिनट तक चली। इसके बाद रात 10 बजे फिर करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। रात 11:30 बजे से दोबारा शुरू हुई बारिश देर रात 1 बजे तक रुक-रुक कर होती रही। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। मंगलवार रात अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर के अलावा कायमगंज, अमृतपुर, कम्पिल, नवाबगंज आदि स्थान पर भी बारिश हुई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments