बूंदी जिले में पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झापड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधकर भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने की कवायद की गई है।
साथ ही लोगों को पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन उमंग संस्थान ने अपने ‘एक परिंडा मेरा भी’ कार्यक्रम के तहत किया। पीएमश्री स्कूल झापड़ी में आयोजित समर कैंप में अनुराधा जैन के नेतृत्व में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस दौरान सभी ने उनमें रोजाना पानी भरने का संकल्प लिया। अनुराधा जैन ने गर्मी के मौसम में पक्षियों को बचाने के लिए अपने आसपास के क्षेत्र में परिंडे लगाने की अपील की। इस अवसर पर ज्योति प्रजापत, मोनिका प्रजापत, नेहा सैनी, मीनाक्षी सैनी, निकिता सैनी, अनय जैन, हेमलता शर्मा, बंशी सैनी, दिव्यांश सैनी, नरेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, भीमशंकर सैनी, अक्षय सैनी सहित स्टाफ सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे। कोटखेड़ा स्कूल में भी परिंडे लगाए
वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटखेड़ा में प्रधानाचार्य महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में छायादार पेड़ के नीचे परिंडे लगाए गए और उनमें दाने-पानी की व्यवस्था की गई।
प्रिंसिपल महेश कुमार शर्मा ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की बात कहते हुए इन परिंडों में प्रतिदिन पानी भरने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी सौंपी। इस अवसर पर नंदकिशोर बैरागी, सीताराम जांगिड़, सुनील मीणा, मोनू शर्मा, रवि गौतम, अद्वितीय सिंह, मीनाक्षी साहू, मोनिका सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ‘एक परिंडा मेरा भी’ कार्यक्रम के संयोजक कुश जिंदल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां हम अपनी प्यास बुझाने के लिए कई इंतजाम करते हैं, वहीं बेजुबान पक्षियों को भी पानी मिलना आवश्यक है।
Source link

