Thursday, May 21, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोरखपुर में म्यूजियम-डे पर बच्चों ने जानी अपनी विरासत: बौद्ध संग्रहालय...

गोरखपुर में म्यूजियम-डे पर बच्चों ने जानी अपनी विरासत: बौद्ध संग्रहालय की ओर से क्विज और प्रदर्शनी का आयोजन – Gorakhpur News




गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर सोमवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय की ओर से गायघाट के एन.पी.ए. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक शानदार प्रोग्राम हुआ। इस दौरान बच्चों के लिए क्विज कॉम्पिटिशन और भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित एक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसका मकसद बच्चों को इतिहास और पुरानी धरोहरों के बारे में जानकारी देना था। क्विज में बच्चों ने दिखाया दम प्रतियोगिता दो ग्रुप में हुई। पहले ग्रुप (कक्षा 3 से 7) में अनन्या कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। पीयूष गुप्ता दूसरे और अव्यान यादव तीसरे नंबर पर रहे। वहीं देवराज और आकांक्षा को सांत्वना पुरस्कार मिला। दूसरे ग्रुप (कक्षा 8 से 12) में रितिका मौर्य ने बाजी मारते हुए पहला पुरस्कार जीता। पायल निषाद दूसरे और सिद्धि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। आकांक्षा चौधरी और प्रतिष्ठा पाण्डेय को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट और इनाम देकर सम्मानित किया गया। ‘रूट ऑफ बुद्धिज्म’ प्रदर्शनी रही खास
स्कूल में लगी फोटो प्रदर्शनी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इसमें भगवान बुद्ध के जीवन और बौद्ध धर्म से जुड़ी पुरानी यादों को तस्वीरों के जरिए दिखाया गया। बच्चों ने बड़े चाव से इन तस्वीरों को देखा और बौद्ध संस्कृति के बारे में नई बातें सीखीं। म्यूजियम सिर्फ पुरानी चीजें रखने की जगह नहीं
बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौड़ ने बच्चों को बताया कि म्यूजियम (संग्रहालय) सिर्फ पुरानी चीजों को सजाकर रखने की जगह नहीं है, बल्कि यह हमें हमारे इतिहास और संस्कृति से जोड़ता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे म्यूजियम जाया करें ताकि अपनी विरासत को समझ सकें। स्कूल के डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह, प्रिंसिपल पूनम सिंह और वाइस प्रिंसिपल रेनूलता सिंह ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments