Friday, July 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपार्वती नदी में डूबने से दो युवकों की मौत: राजगढ़ में...

पार्वती नदी में डूबने से दो युवकों की मौत: राजगढ़ में पुल पर बाइक, कपड़े और मोबाइल मिले; 27 घंटे बाद SDERF ने दोनों शव निकाले – rajgarh (MP) News




राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़-बैरसिया मार्ग स्थित पार्वती नदी में डूबे दोनों युवकों के शव गुरुवार को बरामद कर लिए गए। बुधवार शाम से चल रहे रेस्क्यू अभियान में एसडीईआरएफ की टीम ने करीब 27 घंटे तक बोट से तलाश की। गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला, जबकि दूसरे का शव शाम करीब 7:15 बजे नदी से निकाला गया। जानकारी के अनुसार, भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मेगरा नवीन निवासी सोनू अहिरवार (26) और गोलू अहिरवार (23) बुधवार शाम करीब 4:30 बजे पार्वती नदी में नहाने गए थे। काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पुल पर बाइक खड़ी मिलीं तलाशी के दौरान नदी पर बने अस्थायी पुल पर दोनों की बाइक खड़ी मिली। पुल के किनारे उनके कपड़े और मोबाइल भी रखे थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में डूबने की आशंका जताते हुए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया। बुधवार देर रात तक रेस्क्यू अभियान चला, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ ने बोट से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह सोनू का शव बरामद हुआ। इसके बाद पूरे दिन तलाश जारी रही। शाम करीब 7:15 बजे गोलू का शव भी नदी से निकाल लिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बैरसिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments