Tuesday, July 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपानी की टंकी पर चढ़कर किशोरों ने बनाई रील: मेरठ में...

पानी की टंकी पर चढ़कर किशोरों ने बनाई रील: मेरठ में जान जोखिम में डालकर किया खतरनाक स्टंट, जांच में जुटी पुलिस – Meerut News


रिजवान खान | मेरठ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के जागृति विहार रिंग रोड एक्सटेंशन स्थित एमआईईटी स्कूल के पास पांच किशोर ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहां उन्होंने रील बनाई और खतरनाक स्टंट किए। इस दौरान उनकी जान जोखिम में पड़ गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने किशोरों को टंकी पर चढ़ा देखा तो इसकी जानकारी सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना को दी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि समय रहते ऐसे स्थानों की सुरक्षा मजबूत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठी मांग

विनीत चपराना ने आवास विकास परिषद से पानी की टंकी जैसे संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी गंभीरता दिखाई जाए। यदि भविष्य में कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और अधिकारियों की होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किशोरों का आसानी से पानी की टंकी पर चढ़ जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। उन्होंने टंकी के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग, ऊंची फेंसिंग और नियमित निगरानी की मांग की, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर सिंह अत्री ने बताया कि रील बनाने वाले किशोरों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उनकी पहचान होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments