Friday, June 19, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपत्नी से झगड़े के बाद ऑटो चालक ने खाया जहर: कन्नौज...

पत्नी से झगड़े के बाद ऑटो चालक ने खाया जहर: कन्नौज में इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा – Kannauj News


विकास अवस्थी | कन्नौजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नौज जिले में पत्नी से झगड़े के बाद एक ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की मानीमऊ चौकी के सैय्यदपुर सकरी गांव की है। मृतक की पहचान सुधीर कुशवाहा (40) पुत्र कुशल मिस्त्री के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सुधीर सुबह करीब दस बजे शराब के नशे में घर पहुंचा था।

घर पहुंचने के बाद सुधीर का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद वह घर के पीछे चला गया और वहां सल्फास की चार पुड़िया खा लीं। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजनों ने तुरंत सुधीर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान सुधीर ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

सुधीर कुशवाहा ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं, और वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments