Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनर्मदापुरम में संभाग का पहला सरकारी लॉ कॉलेज भवन तैयार: लोकार्पण...

नर्मदापुरम में संभाग का पहला सरकारी लॉ कॉलेज भवन तैयार: लोकार्पण जल्द, छात्रों को मिलेगा नया कैंपस; 5.77 करोड़ रुपए की लागत से बना है – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम संभाग मुख्यालय पर पहला सरकारी विधि (लॉ) कॉलेज भवन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही नए भवन का लोकार्पण होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपने खुद के कॉलेज कैंपस में कानून की पढ़ाई कर सकेंगे।

.

भवन के लोकार्पण और शिफ्टिंग को लेकर रविवार को लीड कॉलेज में बैठक हुई। इसमें लीड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन, लॉ कॉलेज प्राचार्य कल्पना चंसौरिया और पीआईयू के अधिकारी मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधन को अगले सप्ताह तक भवन हैंडओवर किया जा सकता है।

5.77 करोड़ की लागत से बना भवन पीआईयू के एसडीओ राकेश कास्दे ने बताया कि बुधवाड़ा में 5.77 करोड़ रुपए की लागत से यह भवन तैयार हुआ है। एप्रोच रोड और फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है और हैंडओवर की तैयारी चल रही है।

लॉ कॉलेज की बिल्डिंग बनकर तैयार है।

तीन साल पुराने लॉ कॉलेज को मिलेगा अपना कैंपस साल 2022 में जिले को लॉ कॉलेज की सौगात मिली थी। तब से कॉलेज पीएम श्री नर्मदा कॉलेज के परिसर से संचालित हो रहा था। यह नर्मदापुरम संभाग का पहला शासकीय लॉ कॉलेज है, जिसे अब स्वयं का भवन मिलेगा।

4 एकड़ जमीन पर बना परिसर लॉ कॉलेज प्रबंधन को बुधवाड़ा में 4 एकड़ जमीन प्रदान की गई है। ग्राउंड फ्लोर पर 6 क्लासरूम, लाइब्रेरी रूम, स्टॉफ रूम और प्राचार्य कक्ष बनाए गए हैं। भविष्य में फर्स्ट फ्लोर का निर्माण भी होगा।

कॉलेज प्राचार्य कल्पना चंसौरिया ने बताया कि भवन पूरी तरह से तैयार है, केवल कुछ छोटे काम बाकी हैं। भवन हैंडओवर होते ही लोकार्पण की तारीख तय कर दी जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments