Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबलिया के पूर्व भाजपा विधायक की गाड़ी से बीयर बरामद: बिहार...

बलिया के पूर्व भाजपा विधायक की गाड़ी से बीयर बरामद: बिहार में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पकड़े गए, एसएसबी ने हिरासत में लिया – Ballia News


पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बेल्थरारोड विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया और उनके ड्राइवर दिलीप सिंह को बिहार में हिरासत में लिया गया है। बिहार एसएसबी की टीम ने शुक्रवार शाम वाहन जांच के दौरान उनकी गाड़ी से बीयर बरामद की। बाद में उन्हें नौतन थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

शुक्रवार शाम पश्चिमी चंपारण जिले के मंगलपुर बांध (बरियारपुर चेकपोस्ट) पर मजिस्ट्रेट विकास कुमार की मौजूदगी में एसएसटी, एसएसबी और पुलिस बल जांच कर रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज की ओर से आ रही एक काले रंग की KIA Seltos कार (UP60BF7153) को रोका गया।

तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखी बडवाइजर लेगर बीयर (500 मिलीलीटर) के तीन केन (बैच नंबर-7427) बरामद हुए। मौके पर मौजूद पुलिस ने पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया और उनके ड्राइवर दिलीप सिंह को तुरंत हिरासत में ले लिया।

इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई। वाहन और बरामद बीयर को जब्त कर नौतन थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। इस संबंध में नौतन थाना में कांड संख्या-519/25 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। धनंजय कन्नौजिया वर्ष 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बेल्थरारोड विधानसभा से भाजपा विधायक रह चुके हैं।

बेल्थरारोड विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया।

बेल्थरारोड विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments