Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनरसिंहपुर में 90 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: SP ने पुलिसिंग सुधार के...

नरसिंहपुर में 90 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: SP ने पुलिसिंग सुधार के लिए किया फेरबदल; लंबे समय से थानों में जमे थे – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले की कानून व्यवस्था को ज्यादा असरदार और पारदर्शी बनाने के लिए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी के आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ 90 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। एसआई, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल इस तबादला सूची में 2 उपनिरीक्षक (एसआई), 7 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई), 16 प्रधान आरक्षक, 4 महिला आरक्षक और 61 आरक्षक शामिल हैं। यह फेरबदल कोतवाली, गाडरवारा, करेली, गोटेगांव, चीचली, पलोहा, सुआतला, साईंखेड़ा, तेंदूखेड़ा, स्टेशनगंज, महिला थाना और यातायात शाखा जैसी कई इकाइयों में किया गया है। मनीष मरावी बने बरमान चौकी प्रभारी फेरबदल के तहत कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई मनीष मरावी को बरमान चौकी की कमान सौंपी गई है, जिसे उनकी नई पदोन्नति के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, बरमान चौकी के मौजूदा प्रभारी एसआई आशीष बोपचे को कोतवाली थाने भेजा गया है। बेहतर पुलिसिंग और पारदर्शिता के लिए उठाया कदम एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने बताया कि लंबे समय से जमे कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी देने से काम में पारदर्शिता और मुस्तैदी आएगी। अलग-अलग थानों में नई पदस्थापना से पुलिस की कार्यकुशलता सुधरेगी, जिससे आम जनता को और बेहतर एवं समय पर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। देखें पूरी लिस्ट…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments