Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहारबेलदौर में सियार के हमले से तीन लोग घायल: पैर में...

बेलदौर में सियार के हमले से तीन लोग घायल: पैर में काटकर किया जख्मी, पीएचसी में हुआ प्राथमिक उपचार – Khagaria News



खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में सियार के हमले से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। इन सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बेलदौर में किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार शाम को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

.

पहली घटना चोढ़ली पंचायत के वार्ड 3 में हुई। यहां रामदेव भगत के पुत्र अनिल कुमार सुबह नकटा वासा की ओर जा रहे थे, तभी एक सियार ने उनके पैर में काट लिया।

दूसरी घटना पचौत पंचायत के बड़ी भरना गांव में सामने आई। रामदेव मंडल की पत्नी नूनू दाय देवी खेत की ओर जा रही थीं, जब सियार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया।

तीसरी घटना बलैठा पंचायत के वार्ड 3 स्थित नकटा वासा गांव की है। इसी गांव की मोहम्मद शहादत की पत्नी लाडली खातून अपने वासा पर जा रही थीं, तभी सियार ने उन पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

सभी घायलों को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से बेलदौर पीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

इन घटनाओं के बाद क्षेत्र के ग्रामीण सियार के बढ़ते हमलों को लेकर चिंतित हैं। सियार की बढ़ती आबादी को देखते हुए किसान भी खेतों और रास्तों पर सतर्क रहने को मजबूर हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments