नरसिंहपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर एक फर्जी विज्ञापन वायरल होने का मामला सामने आया है। इस विज्ञापन के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी और आकर्षक वेतन का लालच देकर उनसे पैसे मांगे जा रहे थे। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में मांगे गए आवेदन जानकारी के अनुसार, जिले के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति निजी कंपनियों के माध्यम से की जाती है। इसी बीच “नरसिंह जॉब ग्रुप” नाम के एक सोशल मीडिया पेज पर भर्ती संबंधी पोस्ट वायरल हुई। इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। पोस्ट में 2 से 5 जून के बीच जॉइनिंग और 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने का दावा किया गया था। साथ ही उम्मीदवारों को एक व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया। संपर्क करने पर मांगे गए पैसे युवाओं ने जब दिए गए नंबर पर संपर्क किया, तो उनसे नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे मांगे जाने लगे। मामला सामने आने के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी गई। इससे पहले भी जिला अस्पताल में भर्ती से जुड़ी एक अन्य पोस्ट वायरल हुई थी। डॉ. राजकुमार चौधरी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वायरल पोस्ट में एक मोबाइल नंबर देकर भर्ती प्रक्रिया से जोड़ने का दावा किया गया था, जिसे विभाग ने भ्रामक बताया है। कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश मामला रजनी सिंह तक पहुंचने के बाद उन्होंने सीएमएचओ से जवाब मांगा और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी नौकरी के नाम पर पैसे न दें और केवल विभाग की आधिकारिक सूचना या वेबसाइट पर ही भरोसा करें। प्रशासन ने संदिग्ध कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट मिलने पर तुरंत शिकायत करने की सलाह दी है। सीएमएचओ डॉ. मनीष मिश्रा ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग में इस तरह की कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है। उन्होंने बताया कि यह विज्ञापन पूरी तरह फर्जी है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जांच के लिए सूचना दी गई है, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
Source link
नरसिंहपुर में स्वास्थ्य विभाग में फर्जी भर्ती का विज्ञापन वायरल: बेरोजगारों से मांगे पैसे, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश – Narsinghpur News
RELATED ARTICLES

