Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यबिहारआरा में देवर-भाभी की पिटाई, दांत से काटकर किया घायल: भतीजा...

आरा में देवर-भाभी की पिटाई, दांत से काटकर किया घायल: भतीजा ने साली से की थी दूसरी शादी, लोगों के साथ घर पहुंचकर सास ने किया हंगामा – Bhojpur News




आरा के अनाइठ मोहल्ले में शुक्रवार को साली से दूसरी शादी करने के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट देवर-भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान संजय प्रसाद की पत्नी आरती देवी(38) और देवर शुभम कुमार(21) शामिल है। घटना नवादा थाना क्षेत्र की है। शुभम कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी शादी सहार के मिश्रीचक निवासी ममता कुमारी से तय हुई थी, लेकिन लड़की का रंग सांवला होने के कारण उसने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसकी भाभी आरती देवी ने अपने बेटे आशुतोष कुमार की शादी ममता से करा दी। इसी दौरान उसको साली श्वेता के साथ प्रेम संबंध हो गया। करीब तीन माह पहले वह श्वेता को लेकर फरार हो गया और उससे दूसरी शादी कर ली। इस मामले को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। दूसरी शादी के विवाद में मारा शुभम ने आगे बताया कि उसके भतीजे आशुतोष कुमार की सास किरण देवी कुछ लोगों के साथ घर पहुंची और दूसरी शादी के को लेकर झगड़ा करने लगी। अपने लोगों के साथ मिलकर भाभी और मेरी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान आरती देवी के पैर में दांत काट लिया गया, जिससे वह घायल हो गईं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments