Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशधूप में तड़पता रहा मासूम, स्ट्रेचर धकेलते रहे माता-पिता: इंदौर में...

धूप में तड़पता रहा मासूम, स्ट्रेचर धकेलते रहे माता-पिता: इंदौर में एमवाय से सुपर स्पेशिएलिटी तक किया पैदल सफर – Indore News




इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर से सामने आया एक वीडियो स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में अपने बीमार बेटे को माता-पिता भीषण गर्मी में स्ट्रेचर पर लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक भटकते दिखाई दे रहे हैं। मामला शनिवार दोपहर का है। एमवाय अस्पताल में भर्ती बच्चे आदर्श को डॉक्टरों ने सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल भेजा था। उसकी रीढ़ की हड्डी में समस्या है। कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने पर माता-पिता स्वयं ही बेटे को स्ट्रेचर पर लेकर एमवाय अस्पताल से सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल पहुंचे हैं। मां ने धूप से बचाने चुन्नी भिगोकर बच्चे पर डाली
वायरल वीडियो में तेज धूप और गर्मी से बेटे को बचाने के लिए मां ने अपनी चुन्नी को पानी से भिगोकर उसके ऊपर डाल दिया। माता-पिता अस्पताल परिसर में मदद की तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल पहुंचने के बाद पता चला कि बच्चे को वहां दिखाने की आवश्यकता ही नहीं थी, बल्कि केवल उसकी मेडिकल फाइल और दस्तावेज देखने थे। इसके बाद उन्हें दोबारा बच्चे को स्ट्रेचर पर लेकर एमवाय अस्पताल लौटना पड़ा। इस पूरी प्रक्रिया में उन्होंने लगभग एक किलोमीटर तक स्ट्रेचर धकेला। 15 दिनों से चल रहा बच्चे का इलाज
दरअसल, पिछले 15 दिनों से बेटे को चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। पहले उसे न्यू चेस्ट वार्ड में भर्ती किया गया था, बाद में एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि बीमारी से परेशान परिवार को अस्पताल की व्यवस्थागत कमियों के कारण अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आउटसोर्स कंपनी की भूमिका पर सवाल
एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में मरीजों को वार्ड, जांच केंद्र और अन्य अस्पतालों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आउटसोर्स कंपनी बीवीजी के कर्मचारियों के पास है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कंपनी के पास बड़ी संख्या में कर्मचारी हैं, लेकिन अक्सर जरूरत के समय स्ट्रेचर या व्हीलचेयर उपलब्ध कराने वाले कर्मचारी नजर नहीं आते। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों का कहना है कि मरीजों की सुविधा के लिए हर माह कंपनी को करोड़ों रुपये का भुगतान किया जाता है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पहले भी विवादों में रही है कंपनी
बीवीजी कंपनी पहले भी विभिन्न मामलों को लेकर सवालों के घेरे में रही है। हाल ही में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल परिसर में खड़ी एक कार से शराब की पेटियां मिलने के मामले में भी सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगे थे। इसके अलावा प्रदेश के कुछ अन्य मेडिकल कॉलेजों में कार्यप्रणाली को लेकर कंपनी की कार्यशैली पर आपत्तियां उठ चुकी हैं



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments