Last Updated:
Mera Lyari vs Dhurandhar : आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ अभी भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है. फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई. दोनों फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में नया इतिहास रचा. ‘धुरंधर 2’ अब तक 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म के पहले पार्ट में कराची स्थित ल्यारी शहर, गैंगवार की कहाई दिखाई गई. ल्यारी शहर रातोंरात चर्चा में आया. पाकिस्तान ने इसी शहर पर ‘मेरी ल्यारी’ फिल्म बनाकर ‘धुरंधर’ से मुकाबला करने की कोशिश की. दिलचस्प बात यह है कि ‘मेरी ल्यारी’ रिलीज होते ही ढेर हो गई है.
‘धुरंधर’ को जवाब देने के लिए पाकिस्तान में ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म बनाई गई, यह मूवी रिलीज होते ही फ्लॉप साबित हुई…
नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ हिंदी सिनेमा के गोल्डन इतिहास में नाम दर्ज करा चुकी हैं. दोनों फिल्मों की कमाई 3000 करोड़ से ऊपर जा चुकी है. ‘धुरंधर’ फिल्म में पाकिस्तान के कराची शहर के पास बसी पुरानी बस्ती ‘ल्यारी’ की कहानी दिखाई गई थी. ल्यारी गैंगवार, रहमान डकैत, बाबू डकैत, हाजी लालू और इरशाद पप्पू जैसे गैंगस्टर के नाम पूरी दुनिया में छा गए. ल्यारी शहर की इमेज को लेकर पाकिस्तान और वहां के फिल्मकार परेशान हो गए. इस मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब दिसंबर 2025 में पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर अबू अलीहा ने ‘मेरी ल्यारी’ फिल्म बनाने की घोषणा कर दी.
फिल्म को आनन-फानन में बनाकर 8 मई 2026 को रिलीज किया गया मगर यह फिल्म ‘धुरंधर’ के मुकाबले फुस्स साबित हुई. दो दिन में थिएटर्स से उतार दी गई. ‘मेरी ल्यारी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जो महिला फुटबॉलर की कहानी पर बेस्ड है.
पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मंत्री शरजील मेमन ने बड़बोलेपन में कहा था कि ‘मेरी ल्यारी’ फिल्म ‘धुरंधर’ फिल्म जवाब देगी. ल्यारी का असली चेहरा जो कि शांति-समृद्धि और गर्व से भरा है, उसे दिखाएगी. मजेदार बात यह है कि ‘मेरी ल्यारी’ पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है. फिल्म के सिर्फ 22 टिकट बिके.
‘मेरा ल्यारी’ को पहले दिन ही कई थियेटर से हटा दिया गया. फिल्म की स्टोरी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म की कहानी प्रेरणादायी जरूर है लेकिन उसका प्रस्तुतिकरण बेहद खराब है. ऐसे में यह मूवी सिनेमाघरों तक दर्शकों को नहीं खींच पाई.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म में भारतीय जासूस हमजा अली मजारी की कहानी दिखाई जो कि नाम बदलकर पाकिस्तान जाता है और भारत के दुश्मनों से चुन-चुनकर बदला लेता है. फिल्म के दूसरे पार्ट में हमजा अली मजारी की पहचान जसकीरत सिंह रांगी के रूप में बताई गई. ‘धुरंधर’ फिल्म में ल्यारी के बारे में बताया गया था. पूरी दुनिया में ‘ल्यारी’ का नाम चर्चा में आया. भारत के अधिकांश लोगों ने पहली बार ल्यारी शहर, वहां के गैंगस्टर, गैंगवार के बारे में जाना.
About the Author

An accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with Google Core Guidelines. Currently working as a News Editor in News 18 Hindi Digita…और पढ़ें

