Thursday, July 2, 2026
Homeबॉलीवुड'मैंने गुस्से में आकर ये गलती कर दी', फैसल खान ने मांगी...

‘मैंने गुस्से में आकर ये गलती कर दी’, फैसल खान ने मांगी भाई आमिर से माफी, हुआ पछतावा


Last Updated:

आमिर खान के भाई फैसल खान ने भी एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई थी. काफी समय पहले उन्होंने अपने भाई और अपने परिवार पर कई तरह के आरोप लगाए थे. लेकिन अब सालों बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार से माफी मांगी है. उनका कहना है कि उन्होंने गुस्से में वो बातें कही थीं.

नई दिल्ली. आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन इसी बीच उनके भाई फैसल खान का एक बयान सामने आया है, उन्होंने अपने परिवार से माफी मांगकर सालों पुराने विवाद को खत्म करने की ठान ली है. साथ ही उन्होंने अपने भाई आमिर से भी माफी मांगी है.

फैसल ने कहा कि उनसे गलती हो गई थी, उन्हें इस तरह अपने परिवार के निजी मामले को सबके सामने नहीं लाना चाहिए था. एक्टर का कहना है कि इन सबसे से जरूरी उनके लिए अपने रिश्ते बचाना है. वह अब कुछ साबित नहीं करना चाहते कि किस ने सही किया और किस ने गलत किया.

फैसल खान ने हाल ही में यूट्यूबर उज्जवल त्रिवेदी से बातचीत में ये खुलासा किया है कि उन्हें अब अपनी गलती का अहसास हो गया है. उन्होंने उस वक्त जो भी कहा वो उस वक्त गुस्से में आकर और दर्द में आकर कही थी, जिसका उन्हें पछतावा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फैसल ने कहा कि मैंने उस वक्त जो भी कहा, उसके लिए मैं सबसे पहले अपनी मां से माफी मांगना चाहता हूं. फिर अपनी बहन निखद और जीजा संतोष हेगड़े से भी माफी मांगना चाहता हूं. मैं भाई आमिर से भी माफी मांगना चाहता हूं. मैंने उन्हें बहुत कुछ गलत कह दिया, जो नहीं कहना चाहिए था.

मैंने गुस्से में आकर काफी कुछ वो कह दिया जो, मुझे नहीं कहना चाहिए था. उन्होंने कहा कि मुझे अहसास हो गया है कि घर की परेशानियों का हल घर के अंदर मिलता है, अपने घर की बातें बाहर नहीं निकालनी चाहिए थी.

फैसली की मानें तो अब उन्हें किसी से कोई सफाई या कोई जवाब भी नहीं चाहिए. वो अब बस अपने रिश्ते सुधारना चाहते और आगे बढ़ना चाहते है. उनका कहना है कि कुरान पढ़ने के बाद उनकी सोच में काफी बदलाव आया है. कुराने स ही उन्हें परिवार की अहमियत समझ आई है.

फैसल ने बताया कि मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी मां से माफी मांगी.इसके बाद उन्होंने अपने और परिवार के निजी मामलों को सार्वजनिक करने के लिए उनसे भी माफी मांगी. परिवार ने भी उन्हें तय दिल से स्वीकार किया.

बता दें कि फैसल खान ने एक पॉडकास्ट में ये दावा किया था कि भाई आमिर खान ने उन्हें एक साल से ज्यादा समय तक मुंबई स्थित घर में बंद करके रखा था. अपने भाई पर आरोप लगाने के बाद वह चर्चा में आ गए थे. साथ ही कहा था कि उनका परिवार उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताकर उन्हें बहकाना चाहते हैं .

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments