Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, 4 की मौत: सागर-कानपुर हाईवे पर...

दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, 4 की मौत: सागर-कानपुर हाईवे पर हादसा, एक गंभीर घायल – Sagar News


सागर से कानपुर जाने वाले हाईवे पर सोमवार रात ग्राम रुरावन के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही छानबील

.

बाइक सवार लोगों की मौके पर मौत जानकारी के अनुसार, सोमवार रात सागर-कानपुर हाईवे पर एक बाइक बंडा से शाहगढ़ की ओर जा रही थी। तभी दूसरी बाइक शाहगढ़ से बंडा की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोनों बाइकों में ग्राम रुरावन के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सड़क पर यातायात रोका गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच शुरू की है।

घटनास्थल पर पहुंची छनबीला पुलिस।

छानबीला थाना प्रभारी कमलकिशोर मौर्य ने बताया कि बाइकों की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई है। प्राथमिक जांच में दो मृतक बंडा के और दो छानबीला के होना बताए जा रहे हैं। मृतकों में गौरव और आनंद शामिल हैं। मामले में शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों की पहचान के लिए आसपास जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments