Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदेवास में दशहरा कृषि कला-औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ आज: बीएनपी रोड...

देवास में दशहरा कृषि कला-औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ आज: बीएनपी रोड पर सजने लगीं दुकानें, तैयारियां पूरी – Dewas News


देवास में दशहरा कृषि कला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी मीना बाजार का शुभारंभ आज (शुक्रवार) शाम 7 बजे बीएनपी रोड स्थित राम रहीम नगर के सामने होगा। मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और परिसर में दुकानें सजने लगी हैं।

.

इस वर्ष मेले के आयोजन को लेकर शहरवासियों में संशय था। शारदीय नवरात्र में शुरू होने वाला यह मेला जगह के अभाव के कारण देरी से शुरू हो रहा है। पहले नगर निगम ने मुखर्जीनगर के समीप ग्राउंड पर मेला लगाने का प्रयास किया था, लेकिन बारिश और कीचड़ के कारण उस स्थान पर आयोजन संभव नहीं हो सका।

इसके बाद निगम ने राधागंज राम रहीम नगर के सामने मैदान पर मेले के आयोजन का फैसला लिया। मेले में स्टॉल निर्माण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्कूली स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

देवास नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली यह 89वीं दशहरा कृषि कला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी है। इसका शुभारंभ देवास विधायक गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य में तथा महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। इस अवसर पर सभापति रवि जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, नेता प्रतिपक्ष अहिल्या पवार और निगम मेयर इन काउंसिल के सदस्य भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments