Thursday, May 21, 2026
Homeदेशतंदूर का खास चूना पत्थर बना ब्रांड, विदेशों में बढ़ रही सप्लाई...

तंदूर का खास चूना पत्थर बना ब्रांड, विदेशों में बढ़ रही सप्लाई और डिमांड


होमताजा खबरदेश

तंदूर का खास चूना पत्थर बना ब्रांड, विदेशों में बढ़ रही सप्लाई और डिमांड

Last Updated:

Tandur Blue Limestone Market: काराबाद जिले का तंदूर इलाका अब ग्लोबल स्टोन मार्केट में अपनी खास पहचान बना चुका है. यहां की खदानों से निकलने वाला तंदूर ब्लू लाइमसटोन अपनी मजबूती, कम पानी सोखने की क्षमता और प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है. अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के बड़े प्रोजेक्ट्स में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. इको-फ्रेंडली और कम मेंटेनेंस वाला यह पत्थर आज ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स की पहली पसंद बन गया है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. सस्टेनेबल और इको-फ्रेंडली कंस्ट्रक्शन के आधुनिक दौर में तेलंगाना के विकाराबाद जिले का तंदूर इलाका ग्लोबल स्तर पर अपनी एक नई पहचान बना चुका है. यहां की खदानों से निकलने वाला खास नीले-ग्रे और हरे रंग का प्राकृतिक चूना पत्थर Tandur Blue Limestone आज दुनिया भर के बड़े-बड़े आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स की पहली पसंद बन गया है. अपनी बेहतरीन मजबूती और बेजोड़ प्राकृतिक खूबसूरती के कारण इस पत्थर का घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रहा है.

तंदूर का यह चूना पत्थर अपनी बेहद सघन बनावट और कम पानी सोखने की क्षमता के लिए जाना जाता है. इसकी यही खूबी इसे हर तरह के मौसम के अनुकूल बनाती है. देश के मेट्रो शहरों से लेकर अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के आलीशान बंगलों, हेरिटेज होटलों और बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में इस पत्थर का इस्तेमाल तेजी से हो रहा है.

बड़े एक्सपोर्ट हब में बदल चुका है तंदूर का स्टोन मार्केट

आर्किटेक्ट्स इसे इनडोर फ्लोरिंग, बाहरी रास्तों की पेविंग, स्विमिंग पूल डेक्स और दीवारों की क्लैडिंग के लिए एक बेहतरीन नेचुरल और टिकाऊ विकल्प मान रहे हैं. यह पत्थर न सिर्फ दिखने में बेहद आधुनिक और खूबसूरत लुक देता है बल्कि इस पर पैर फिसलने का खतरा भी बहुत कम होता है. व्यापारिक दृष्टिकोण से देखें तो तंदूर का स्टोन मार्केट आज एक बड़े एक्सपोर्ट हब में बदल चुका है. खदानों से कच्चे ब्लॉक निकालने के बाद आधुनिक फैक्ट्रियों में इनकी कटाई और पॉलिशिंग की जाती है. ग्लोबल मार्केट की मांग के अनुसार इसे नेचुरल क्लेफ्ट, होन्ड, पॉलिश्ड और टंबल्ड जैसे कई आकर्षक फिनिश में तैयार करके विदेशों में सप्लाई किया जाता है.

सालाना कराड़ों में है टर्नओवर

पर्यावरण के अनुकूल और पूरी तरह रिसाइकिल होने के कारण ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स में भी इसकी मांग सबसे ज्यादा है. सालाना करोड़ों रुपये के टर्नओवर वाला यह अनूठा पत्थर उद्योग आज न केवल तेलंगाना बल्कि पूरे देश के प्राकृतिक पत्थर निर्यात क्षेत्र को एक नई मजबूती दे रहा है. पारंपरिक फ्लोरिंग के मुकाबले इसकी कम मेंटेनेंस लागत और लंबे समय तक नए जैसा बने रहने की क्षमता ने इसे ग्लोबल स्तर पर एक प्रीमियम और भरोसेमंद ब्रांड बना दिया है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments