Sunday, July 5, 2026
Homeराज्यराजस्तानझालावाड़ में 30 मिनट तक हुई तेज बारिश: भीषण गर्मी और...

झालावाड़ में 30 मिनट तक हुई तेज बारिश: भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत; किसानों चेहरे खिले, फसलों को होगा फायदा – jhalawar News




झालावाड़ शहर में रविवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से तेज गर्मी और उमस के बाद दोपहर करीब 2 बजे आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इसके कुछ ही देर बाद बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। तेज बारिश के बाद रुक-रुककर हल्की फुहारों का दौर जारी रहा। इस बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। फसलों के लिए बारिश लाभदायक
सुबह से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी, क्योंकि यह लगातार हो रही बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक मानी जा रही है। शनिवार को भी जिले में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई थी, जिससे क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं। नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रविवार सुबह 8 बजे तक जिले में कुल 133 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसमें झालावाड़ में 16 एमएम, रायपुर में 4 एमएम, अकलेरा में 13 एमएम, असनावर में 4 एमएम, बकानी में 28 एमएम, डग में 17 एमएम, झालरापाटन में 28 एमएम, खानपुर में 1 एमएम, मनोहर थाना में 8 एमएम, पचपहाड़ में 6 एमएम, पिड़ावा में 1 एमएम और सुनेल में 7 एमएम बारिश हुई। गंगाधर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिनों तक जिले में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है। बारिश से पहले तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था और सुबह से तेज धूप व उमस के कारण बारिश की संभावना बनी हुई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments