डीडवाना-कुचामन पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर असलम को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान, आईपीएस के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी असलम ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। इस हमले में पीड़ित के साथ गंभीर मारपीट की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर असलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है तथा मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने कहा कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Source link

