Last Updated:
जम्मू-कश्मीर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस अब अनंतनाग स्टेशन पर भी रुकेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बैठक में यह फैसला लिया गया है. नए स्टॉपेज से दक्षिण कश्मीर के लोगों, पर्यटकों और व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा.
जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को अब एक नया स्टॉपेज मिल गया है.
जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को अब एक नया कमर्शियल स्टॉपेज मिल गया है.
Jammu Srinagar Vande Bharat: यदि आप जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत से सफर करने वाले हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस अब अनंतनाग स्टेशन पर भी रुकेगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच हुई बैठक में यह अहम फैसला लिया गया. इस नए स्टॉपेज से घाटी के लोगों और पर्यटकों को तो सहूलियत मिलेगी ही, साथ ही व्यापारियों के दिन भी बदल जाएंगे.
रेल मंत्रालय के अनुसार, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने और लोगों की मांग को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस का अनंतनाग में कमर्शियल स्टॉपेज शुरू किया जाएगा. अब ट्रेन जम्मू से श्रीनगर के बीच सफर करते हुए अनंतनाग स्टेशन पर भी यात्रियों को चढ़ने और उतरने की सुविधा देगी. आपको बता दें कि अनंतनाग दक्षिण कश्मीर का एक अहम शहर है और इसे घाटी के आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है.
पर्यटक को मिलेगी नई रफ्तार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत सेवा ने क्षेत्र में यात्रा के अनुभव को पूरी तरह बदल दिया है. पहले जहां सड़क मार्ग से यात्रा में कई घंटे लग जाते थे, वहीं अब आधुनिक रेल नेटवर्क के जरिए लोगों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल रहा है. बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में चल रही और भविष्य की रेलवे परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई है.
दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि मजबूत रेल नेटवर्क केवल यात्रियों के लिए ही नहीं बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि अनंतनाग में स्टॉपेज शुरू होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर घूमने पहुंचते हैं. अब उन्हें अनंतनाग और आसपास के इलाकों तक पहुंचने के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी. इससे स्थानीय होटल, व्यापार और पर्यटन उद्योग को भी फायदा मिलेगा.
बड़े बाजारों तक पहुंच सकेंगे स्थानीय प्रोडक्ट्स
इसके अलावा अनंतनाग में वंदेभारत का स्टॉपेज बढ़ने से किसानों और कारोबारियों को भी फायदा मिलेगा. जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध सेब, चेरी और अन्य फलों को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने में यह ढहराव बढ़ी भूमिका निभाने वाला है. साथ ही, सीमेंट और अन्य जरूरी सामान की ढुलाई भी अब पहले की अपेक्षा में बेहद आसान हो जाएगी. इससे ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट कम होगा और स्थानीय प्रोडक्ट्स को बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा सकेगा.
केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अनंतनाग में वंदे भारत का नया ठहराव स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला है. यह कदम क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी और विकास को नई गति देगा. अनंतनाग में वंदे भारत एक्सप्रेस के नए स्टॉपेज को जम्मू-कश्मीर के रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक अहम उपलब्धि है. इससे यात्रियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों को फायदा मिलेगा. – अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

