Last Updated:
परीक्षा देने के बाद छात्रा विशाखा सिंह ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा गया है. औसत पेपर आया हुआ था. किसी भी सवालों में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई. अगर जो व्यक्ति अच्छे से पढ़ाई किया होगा, तो उसका इस बार होना तय माना जा रहा है. जैसा हम लोगों ने तैयारी की थी और जैसा पढ़ाया गया था. उसी हिसाब से आया था. मतलब पेपर ज्यादा हार्ड नहीं था.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी परीक्षा दूसरे दिन संपन्न हुई. आरक्षी परीक्षा के दूसरे दिन छात्रों ने परीक्षा देने के बाद कहा कि जीके और हिंदी के सवालों ने उलझाए रखा. आरक्षी परीक्षा के दूसरे दिन चंद्रयान मंगलयान और कोविड वैक्सीन को लेकर सवाल पूछे गए थे. इसके साथ ही भूटान व अन्य जगह के सवाल भी परीक्षा में आए हुए थे. छात्रों का कहना है कि इस बार जिन्होंने अच्छे से तैयारी की होगी, उनका सिलेक्शन पक्का है. कट ऑफ भी उम्मीद से ज्यादा आने की अनुमान है.
पेपर बहुत अच्छा गया
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी की परीक्षा देने के बाद छात्रा विशाखा सिंह ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा गया है. औसत पेपर आया हुआ था. किसी भी सवालों में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई. अगर जो व्यक्ति अच्छे से पढ़ाई किया होगा, तो उसका इस बार होना तय माना जा रहा है. जैसा हम लोगों ने तैयारी की थी और जैसा पढ़ाया गया था. उसी हिसाब से आया था. मतलब पेपर ज्यादा हार्ड नहीं था.
जीके के सवालों में कठिनाई हुई
प्रद्युम्न सिंह यादव ने बताया कि जीके के सवालों में कठिनाई हुई. क्योंकि, जीके के सवाल भी उलझाने वाले थे. बाकी सवालों में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा. पेपर सामान्य था. हिंदी इंग्लिश के सवाल पहले से पढ़े हुए थे थे. वही आए हुए थे. किसी भी सवाल को हल करने में परेशानी नहीं हुई.
छात्र नंदिनी ने बताया कि रीजनिंग और हिंदी के सवालों में परेशानी नहीं हुई. गणित के सवाल खासकर जो परसेंटेज से जुड़े हुए थे, उसमें परेशानियों का सामना करना पड़ा. जीके के सवाल भी थोड़े अलग आए हुए थे. जिस वजह से परीक्षा में उन्हें सॉल्व करने में समय लगा. उम्मीद के मुताबिक ही पेपर आया हुआ था. सिलेबस के अनुसार ही हिंदी अंग्रेजी और रिजनिंग के सवाल पूछे गए थे. जीके के सवाल थोड़े अलग आए हुए थे.
सिलेक्शन इस बार पक्का है
अभिषेक यादव ने बताया कि हिंदी और जीके के सवालों में सबसे ज्यादा समय गया है. दोनों के सवाल बेहद ही उलझने वाले थे रिजनिंग और गणित के सवालों में परेशानी नहीं हुई. पेपर मध्यम ही था. ना ज्यादा सरल कह सकते हैं और ना ज्यादा कठिन कह सकते हैं. जिन छात्रों ने अच्छे से तैयारी की होगी उनका सिलेक्शन इस बार पक्का है. कट ऑफ सामान्य से ज्यादा आएगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

